फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट और संगीन वारदात करने की योजना बनाते सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट और संगीन वारदात करने की योजना बनाते सात गिरफ्तार
विज्ञापन

-तीन आरोपी अलावलपुर रोड नया गांव मोड़ से तथा चार आरोपी सोहना रोड से किए गिरफ्तार
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नयागांव के मोड़ के समीप से तीन युवकों को लूटपाट की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार को बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई योगेश ने बताया कि उनकी टीम गत 21 नवंबर की रात को कैंप थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली की अलावलपुर रोड पर नयागांव के मोड़ के समीप तीन युवक हथियार के साथ हैं। वह राहगीरों से लूट की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक लोहे का सरिया, एक डंडा व एक कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गांव जनौली निवासी विजय, युधिष्ठर उर्फ अंकुर व कैलाश नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर अपराध जांच शाख हुडा सेक्टर-दो सोहना रोड के समीप से किसी संगीन वारदात की साजिश रचते चार युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक कुल्हाड़ी, दो लोहे के सरिया, एक डंडा को बरामद कियाहै। आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी प्रवीण उर्फ खेज, संदीप उर्फ संजू, नगीना नूंह निवासी इस्लाम व कैलाश नगर निवासी रामवीर के तौर पर हुई है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें