मंडी। मंडी पुलिस के पीओ सेल ने 2005 से वांछित एक आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पंडोह से 2005 में चोरी करने का आरोप था। पीओ सेल ने इसको जम्मू कश्मीर से काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पहचान मुस्ताक अली पुत्र अब्दुल तहसील प्लाही, जिला बसौली जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। पुलिस ने इसे वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से इसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है।