फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार गांव नेतवाड़ी (राजस्थान) निवासी बलवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बेटी सुशीला की शादी गत 28 अप्रैल वर्ष 2015 को गांव बामनीखेड़ा निवासी नरोत्तम के साथ की थी। शादी में पीड़ित ने अपनी हैसियतानुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन सुशीला के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अक्सर उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे और दहेज में एक कार व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित द्वारा दहेज लोभियों की मांग पूरी न करने पर सुशीला को उसके पति, ससुर रघुवीर, सास लक्ष्मी देवी, ननद शारदा, जेठ सतीश और गांव बढऱाम निवासी नन्दोई वेद ने गत दो सितंबर को जहरीला पदार्थ खिला दिया।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने फोन करके पीड़ित को बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। सूचना मिलते ही पीड़ित अपनी बेटी की सुसराल पहुंचा तो पता चला कि उनकी बेटी फरीदाबाद के किसी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों न मिलकर उसकी बेटी को जहर खिलाया है तथा अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नप अधिकारी पर किया फावडे़ से हमला, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। नगर परिषद में कार्यरत सुपरवाइजर पर फावड़े से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित सुपरवाइजर की शिकायत नामजद मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरपाल के अनुसार सोहना निवासी रमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल नगर परिषद मे सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। गत दो सितंबर को पीड़ित पुराने सोहना रोड़ पर सफाई कर्मचारियों को छोड़ने के लिए गया था। जहां पर कुछ लोग घास जैसी गंदगी को वापस नालियों में डाल रहे थे। पीड़ित जब उक्त लोगों को रोका और कहा कि उसके सफाई कर्मचारी आ गए हैं और वे इस गंदगी को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ले जाएंगे। नालियों में गंदगी को डालने से पानी नहीं निकलेगा तथा इस समय बरसात का मौसम है शहर में गंदगी के आसार पैदा हो जाएंगे। इतना कहते ही धर्म मेडिकल स्टोर संचालक भड़क गया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित पर फावड़े से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित न मामले शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें