चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार
- फिरोजपुर झिरका का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता ने शनिवार को एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया है।
टीम इंचार्ज मो. इलियास खान ने बताया कि स्टाफ के एएसआई जमशेद खान , कांस्टेबल कुतुबुद्दीन , फूलकुमार , निरंजन कुमार , हसन मौहम्मद व चालक असरफ उटावड चौक पर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें बार चोर के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत शेखपुर निवासी इमरान पुत्र सपात है। पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से तीन और मोटरसाइकिल बरामद की हैं । आरोपी ने यह बाइक पलवल , सोहना व गुड़गांव से चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ओएलएक्स के माध्यम से भी लाखों की लूट में भी रहा है। वह 15 -20 पार्टियों से लाखों की लूट भी कर चुका है। इन पार्टियों में अधिकांश बाहरी राज्यों केरल , पंजाब , आंध्रप्रदेश आदि के लोग शामिल थे । इस संदर्भ में मेवात के नगीना और फिरोजपुर झिरका थाना में मुकदमे भी दर्ज हैं ।
जेल की सलाखों के पीछे हैं लूटने वाले
ओएलएक्स पर कम कीमत में गाड़ी बेचने का झांसा देकर लूटने वाले गिरोह में शामिल इस शातिर मोटरसाइकिल चोर इमरान के साथी तिरवाडा निवासी मोइन , जावेद और शाकिर एवं सर्री को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है ।