फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार ले जाकर किशोरी की हत्या के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

किशोरी की हत्या के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार
- युवती को हरिद्वार तक ले जाने में किया था मुख्य आरोपी का सहयोग
पलवल। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर हरिद्वार ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में कैंप थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को जवाहर नगर कैंप निवासी दीपक को शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। इस पर मुख्य आरोपी का सहयोग करने का आरोप है। हालांकि फिलहाल एक और आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

कैंप थाना पुलिस को रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त जवाहर नगर कैंप निवासी दीपक व कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित भारद्वाज के साथ उनकी गाड़ी में किशोरी को हरिद्वार लेकर गया था। हरिद्वार स्थित होटल पैरल इन में अमित ने अपने नाम से 205 व 206 नंबर दो कमरे 26 नवंबर को बुक कराए। 205 नंबर कमरे में अमित व किशोरी ठहरे व 206 नंबर कमरे में दीपक व अमित भारद्वाज ठहरे। 27 नवंबर को दीपक व अमित भारद्वाज हरिद्वार में अमित व किशोरी को छोड़कर वापस अपनी गाड़ी से पलवल आ गए। अमित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह किशोरी के साथ कई दिन तक हरिद्वार में रहा। पैसे खत्म होने के बाद जब उसने किशोरी से घर चलने के लिए कहा तो कि शोरी ने घर जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह किशोरी को सुनसान जगह पर ले गया और वहां ईंट से उसके सिर पर वार कर्र हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस पलवल आ गया। आरोपी की निशानदेही पर शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अमित भारद्वाज अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें