फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक परिचालक की हत्या के आरोप में चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक परिचालक की हत्या के आरोप में चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पृथला के समीप ट्रक चालक द्वारा की गई परिचालक की हत्या की गुत्थी को अपराध जांच शाखा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी चालक को कोसी (यूपी) बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है और रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेश भड़ाना ने बताया कि उन्होंने गांव ओडेला, जिला धौलपुर (राजस्थान) निवासी राहुल उर्फ भोलू को कोसी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि ग्वालियर निवासी इसाक के दस टायर वाले ट्रक पर कन्हैया नाम का व्यक्ति चालक व गांव इंद्रगढ़, जिला शिवपुरी (एमपी) निवासी 28 वर्षीय दिनेश परिचालक था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल और दिनेश एक जगह पर ही आस-पास रहते थे और एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। आरोपी राहुल ने बताया कि दिनेश उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था, जिसका पता राहुल को चल गया और उसी दिन से दिनेश से रंजिश पाले हुए था। गत 28 अगस्त को ट्रक मालिक इसाक ने एमपी से अपने ट्रक में अनाज भरकर शाहदरा (दिल्ली) के लिए भेजा था। जिस पर कन्हैया चालक और दिनेश परिचालक था। रास्ते में कन्हैया की तबीयत खराब हो गई तो गाड़ी मालिक इसाक ने राहुल को चालक बनाकर अपनी गाड़ी पर भेज दिया और दिनेश परिचालक था। राहुल ने अपनी रंजिश का बदला लेने की नियत से पहले दिनेश को शराब पिलाई और लोहे की राड और चाकू से हमला कर दिनेश की हत्या कर दी तथा ट्रक को गांव पृथला के समीप खड़ा कर मृतक के शव को ट्रक के साइड में डालकर फरार हो गया। 29 अगस्त को दिनेश का शव सदर थाना पुलिस को अज्ञात अवस्था में बरामद हुआ और ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया गया और मृतक की पहचान परिचालक दिनेश के रुप में हुई। सीआईए टीम ने अपनी जांच के दौरान आरोपी राहुल को गत शनिवार को देर शाम कोसी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया और रविवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें