फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भरकर जा रहे ट्रैक्टर चालक से बदमाशों ने लूटी नगदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भरकर जा रहे ट्रैक्टर चालक से बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। खांबी सड़क मार्ग से पलवल की तरफ जा रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर को बाइक सवार दो युवकों ने हथियारों के बल पर रुकवा लिया और ट्रैक्टर चालकों से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक ने जब उनका विरोध किया तो चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने जैसे तैसे मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद घायल को मेवात के नल्हड़ अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गोडोता निवासी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती देर रात वह ट्रैक्टर की ट्राली में ईंट भरकर पलवल की तरफ जा रहा था। उसके साथ ही आगे- आगे गांव निवासी जोगेंद्र भी ईंटों से भरे ट्रैक्टर को लेकर जा रहा था। जब वह रात्रि लगभग ढाई बजे राईज मिल के निकट पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने हथियारों के बल पर ट्रैक्टर को रुकवा लिया और फायरिंग कर उसकी जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिए। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने ईंटों से दूसरे ट्रैक्टर को रुकवाने के लिए फायरिंग कर दी। उक्त ट्रैक्टर को जोगेंद्र चला रहा था। युवकों द्वारा चलाई गई गोली जोगेंद्र के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान उक्त दोनों ने शोर मचाना शुरूकर दिया, जिस पर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक को उपचार के लिए मेवात के नल्हड़ अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के निकट हुई इस वारदात के बाद ट्रैक्टर चालकों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में तीन बार जंगल में निकला अजगर सांप, ग्रामीणों में दहशत
होडल। गांव गोडोता में पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार अजगर निकलने के बाद जंगल में चारा आदि लाने वाले ग्रामीणों में अब पूरी दहशत व्याप्त है। शनिवार को जंगल में किसान रामधन के खेतों पर कमरे में अजगर निकलने की खबर को ग्रामीण अभी भुला भी नहीं पाए हैं कि रविवार को गांव निवासी सुंदर के खेतों पर लगभग 13 फुट लंबाई का एक और अजगर सांप को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सांप निकलने की गांव में यह तीसरी घटना है। डर के कारण ग्रामीण अपने बच्चों और महिलाओं के अकेले खेतों पर भेजने से कतराने लगे हैं। जंगल में निकले अजगर सांप की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को दी। जिस पर विभागीय टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू कर लिया। गांव निवासी समय और सत्यदेव रविवार की सुबह खेतों पर सफाई के लिए पहुंचे थे। जब उन्होंने सफाई का कार्य शुरू किया तो उसी समय सामने पडे़ काफी लंबे अजगर सांप हो देखा। बाद में मामले की सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए ओर वन विभाग को अवगत कराया। इससे पहले भी गांव के जंगल में दो बार अजगर निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिन्हें वन विभाग द्वारा काबू किया जा चुका है। जंगल में लगातार निकल रहे अजगर की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें