फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को रोककर बाइक सवारों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को रोककर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन

पलवल। ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे तीन छात्रों को दो बाइक पर सवार चार युवकों ने रास्ते में रोक लिया और धमकाने की नीयत से हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सक्रिय हुए तो चारों युवक भाग निकले। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी जयसिंह के परिवार के तीन लड़के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ और दस के छात्र हैं। स्कूल से लौटने के बाद तीनों न्यू कॉलोनी में गांधी पार्क के नजदीक एक सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। शनिवार की शाम तीनों ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। ट्यूशन सेंटर से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार युवक आए और उनका रास्ता रोक कर खडे़ हो गए। छात्रों ने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो बाइक सवार लड़कों में से एक ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी। फायर की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर बढ़े तो सभी हमलावर लड़के बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। जयसिंह का आरोप है कि बीती 17 फरवरी को भी उस लड़के ने गोली चलाई थी, उस समय आपसी बातचीत के बाद मामला शांत हो गया और पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित चार लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें