फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

पलवल। शाम को सैर पर निकले 51 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमन प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-56 राजीव कालोनी (बल्लभगढ़) निवासी रंगलाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव बघौला स्थित निजी कंपनी में हेल्पर का कार्य करता है। इसी कंपनी में पीड़िता का साथी उपेंद्र निवासी ताकीपुर जिला सिवान (बिहार) भी हेल्पर के पद पर कार्यरत था। गत 25 अप्रैल की शाम को वह खाना खाने के बाद बाहर सड़क पर पैदल टहल रहे थे। उसी दौरान पलवल की तरफ से एक युवक बाइक को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उपेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में उपेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें