अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग( रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत एक महिला के खाते से 70 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महक वर्मा पत्नी संजीव वर्मा गांव जेठा ठियोग निवासी ने पुलिस थाना ठियोग में आईसीआईसीआई बैंक में खाता संख्या 389101000081 खाता से 26 अप्रैल को डेढ़ बजे दोपहर 20 हजार, फिर 10 हजार, फिर दस हजार, फिर 20 हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज करवा दिया है। महिला ने बैंक में पहुंच कर खाता चैक किया तो पता लगा कि खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।