फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच की गिरफ्तारी की मांग में थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

- दलित समाज के लोगों ने एससीएसटी एक्ट में राजनैतिक दबाव के चलते गिरफ्तारी न होने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हसनपुर में पंचायती जमीन पर सामुदायिक भवन बनाने को लेकर करीब डेढ़ माह पहले हुए पंचायत व दलित समाज के लोगों के बीच विवाद अभी तक सुलझा नहीं है। सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से नाराज लोगों ने सोमवार को हसनपुर थाने पर आकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए दलित समाज के लोगों ने सरपंच को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले हसनपुर पंचायत द्वारा पंचायती जमीन पर सामुदायिक भवन के निर्माण का कार्य शुरू कराया था। इस जमीन का राजस्व रिकार्ड भी पंचायत के नाम है तथा सरकार से अनुदान लेकर वहां सामुदायिक भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर थी, लेकिन उसी समय दलित समाज के लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया था तथा संत रविदास की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। इसके बाद वहां विवाद बढ़ गया था तथा पुलिस न कुछ राजनेताओं ने आकर मामला शांत कराया था। दूसरे दिन दलित समाज के लोगों की शिकायत पर सरपंच संदीप मंगला के खिलाफ हसनपुर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज करने के डेढ़ माह बाद भी सरपंच की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी बात को लेकर सोमवार को दलित समाज के सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए तथा नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी मिशन अगेंस्ट एट्रो सिटी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन गौतम, ओमप्रकाश पटवारी, सोहन लाल, जसराम, पूरन, हरीसिंह, राजबीर, जगराम, शीला मेम्बर, सतीस, कुशमा, श्रीराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें