फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी से पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चुन्नी से पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के पैर चुन्नी से बांधकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि इसमें आरोपी का साथ उसकी भाभी ने भी दिया।
महिला जांच अधिकारी परवीन ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है। वह घर पर बाहर से नलकूप चलाकर पानी भर रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसे अपने घर बुला लिया। जैसे ही वह घर में पहुंची तो महिला ने पीड़िता को कमरे में धकेल दिया। जहां पर पहले से महिला का देवर (मुख्य आरोपी) मौजूद था, इसके बाद आरोपी ने उसके पैर चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। स्थानीय अदालत में भी पीड़िता के बयान कलमबंद कराए। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाबालिग से की छेड़छाड़
पलवल। नाबालिग लड़की को घर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमलेश ने बताया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली कुसमा 21 फरवरी को उसकी 13 वर्षीय बेटी को बुलाकर अपने घर ले गई थी। जहां पर उसके पति कपिल ने पीड़िता की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नाबालिग ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें