फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के एक गांव में पिता पर ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। दो दिन पूर्व माता-पिता का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद पीड़िता की मां अपने मायके चली गई। तीन सितंबर की रात पीड़ित व उसका भाई तथा पिता घर में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पिता अपनी चारपाई से उठकर पीड़िता (अपनी बेटी) की चारपाई पर आ गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसका पास में सो रहा छोटा भाई जाग गया जिसको थप्पड़ मारकर आरोपी ने सुला दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी पहले भी पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की हरकत कर चुका है। अगले दिन सुबह सात बजे पीड़िता अपनी मां के पास मायके में ही पहुंच गई और आपबीती बताई। मां की मदद से पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
=================
घरेलू सामान की चोरी की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक बाइक व एक मकान से घरेलू सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजीव नगर निवासी अशोक ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि चोर 4 सितंबर की रात को घर से हीटर, मिक्सी, लंच बॉक्स, बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान को चोरी कर ले गए। इसी प्रकार चोर लालगढ़ गांव निवासी दिनेश कुमार की बाइक को शहर थाना क्षेत्र स्थित डीजी खान स्कूल के समीप से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

===================
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार उन्होंने न्यू कालोनी निवासी राहुल को कैंप कालोनी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
====================
एटीएम बदलकर निकाले 54 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकाल रहे व्यक्ति का कार्ड धोखाधड़ी से बदलकर 54 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार मढनाका गांव निवासी सुंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 5 सितंबर की दोपहर 2 बजे श्रद्धानंद पार्क के समीप एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। उसी दौरान एक युवक मशीन के अंदर आया। धोखाधड़ी से पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल लिया और कहीं अन्य जगह से 54 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---सौरभ वर्मा---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें