फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ससुराल से लौटे दंपती बच्चे सहित लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। गांव नांगल जाट स्थित अपनी ससुराल से लौटे पलवल के गांव लुलवाड़ी निवासी रवि, अपनी पत्नी श्यामा व छह वर्षीय पुत्र अमन संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। रवि के साले नांगल जाट निवासी सतीश ने इस संदर्भ में बहीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि रवि, उनकी पत्नी श्यामा व उनका पुत्र अमन 30 अक्तूबर को गांव नांगल जाट से हंसी खुशी गए थे। वे अभी तक अपने गांव नहीं पहुंचे। उनकी रिश्तेदारों के बीच खोज की गई। कोई सुराग नहीं लगा है। श्यामा का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कर लापता दंपती व बच्चे की खोज की जा रही है। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
आलीब्राह्मण से नाबालिग लड़की लापता

हथीन। हथीन थाना अंतर्गत गांव आली ब्राह्मण से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। इस संदर्भ में गायब हुई लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पीड़ित पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 25 अक्तूबर को उसकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसको उन्होंने अब तक अपने स्तर पर काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला । जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिनेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें