फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चौपाल, सीसीटीवी कैमरे, सड़कों और पार्क निर्माण मजूबत होगा जिले का बुनियादी ढांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से 10 परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 1.50 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन


सचिन कुमार



पलवल। सरकार ने जिले में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें चौपालों, सड़कों, जल आपूर्ति व्यवस्था, तालाबों की मरम्मत और पार्क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारना है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अगले दो से तीन महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के लिए कुल लागत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक है। यह निर्णय न केवल जिले के विकास को गति देगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
सामुदायिक गतिविधियों और सामाजिक मेलजोल का बनेगा केंद्र
चौपालों और पंचायत भवनों का निर्माण ग्रामीणों के लिए सामुदायिक गतिविधियों और सामाजिक मेलजोल का केंद्र बनेगा। सड़क और जल आपूर्ति सुधार से गांवों में सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और जल आपूर्ति परियोजनाओं से घर-घर पानी पहुंचेगा। न्यायिक परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। सरकार के इन फैसलों से पलवल जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। अगले दो-तीन महीनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पलवल जिले के हर गांव और शहर को बेहतर बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करना है।
विज्ञापन

20 लाख से बनेगा पंचायत भवन

वार्ड-12 में 19.99 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन बनेगा। वहीं, वार्ड-24 में 17.10 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होगा।

होडल न्यायिक परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

होडल के न्यायिक परिसर में सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएंगे। इसमें लगभग 6 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, शहीद महिपाल पार्क में 9.13 लाख रुपये से हॉल का निर्माण किया जाएगा और गांव राखोता में तालाब की दीवार की मरम्मत में 6.11 लाख रुपये खर्च किए जाएग
विज्ञापन


इन गांवों में होगा चौपाल का निर्माण



बाबा जी चौपाल, गांव फिरोजपुर।



लागत: 9.47 लाख रुपये



एससी चौपाल, गांव बड़ोली।

लागत: 5.65 लाख रुपये





सामान्य चौपाल, गांव छपरोला।



लागत: 10.38 लाख रुपये



ब्राह्मण चौपाल, गांव अमरपुर।

लागत: 8.92 लाख रुपये





बाल्मिकी चौपाल, गांव लालवा।



लागत: 5.80 लाख रुपये




-


इन विकास कार्यों से पलवल जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। सरकार से इन निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली चुकी है। कागजी कार्रवाई पूरी होने पर निर्माण कार्य जल्द की शुरु होगा। यह कदम हर नागरिक के जीवन को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण है। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें