फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 एकड़ में काटी गई छह कॉलोनियों में निर्माण किए धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा शुक्रवार कंट्रोल्ड एरिया होडल सीमा के अंतर्गत 40 एकड़ में काटी जा रही छह कॉलोनियों में तोड़-फोड़ की। विभाग ने गांव मर्रोली में अवैध रूप से काटी जा रही तीन, गांव गुदराना में दो व गांव डकोरा में काटी गई एक कॉलोनी में बने निर्माणों को धराशायी कर दिया। विभाग ने जेसीबी मशीन की सहायता से पक्के मकान, दीवार, रास्ते, डीपीसी व बिजली के खंभों को तोड़ दिया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिला नगर योजनकार देवेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार को गांव मर्रोली की राजस्व संपदा में तीन अवैध कॉलोनी के कच्चे पक्के रोड, 30 बाउंडरी दीवार, चार निर्माणाधीन मकान तोड़ दिए। इनके अलावा गांव डकोरा की राजस्व संपदा में काटी गई कॉलोनी के कच्चे पक्के रोड, 150 डीपीसी, 15 बाउंडरीवाल व 25 निर्माणधीन मकान तथा गांव गुदराना की राजस्व संपदा में दो अवैध कॉलोनी के कच्चे व पक्के रोड निर्माण, 30 डीपीसी व चार निर्माणधीन मकान धराशायी किए गए। जिला नगर योजनाकारए देवेंद्र पाल द्वारा आम जन से भी अपील की गई है कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की खरीद हेतु प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए। किसी भी तरह की खरीद फरोख्त करने से पूर्व एक बार विचार कर ले और तहसील में जाकर तसल्ली कर ले। अवैध कॉलोनियों में किसी भी तरह का निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉ लोनियों में विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें