फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बीडीपीओ घोटाले में क्लर्क अनूप ने लिए थे 1.15 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
56 करोड़ रुपये घोटाले के मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय में हुए 56 करोड़ से अधिक के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक और आरोपी क्लर्क अनूप कुमार को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। बड़ौली एसडीओ पंचायती राज कार्यालय में तैनात आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी क्लर्क ने घोटाले के मास्टरमाइंड क्लर्क राकेश से घोटाले के रुपयों में से 1.15 करोड़ रुपये लिए थे। आरोपी क्लर्क अनूप हसनपुर कार्यालय में तैनाती के दौरान घोटाले में शामिल हुआ था।
वहीं, एसीबी की टीम ने मास्टरमाइंड आरोपी राकेश क्लर्क के घर से घोटाले के पैसों से खरीदी गई कर को बरामद कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को एसीबी की टीम ने आरोपी अनूप को मामले में आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। आरोपी घोटाले के दौरान हसनपुर बीडीपीओ में तैनात था। वर्तमान में वह बडौली एसडीओ पंचायती राज कार्यालय में तैनात है। हसनपुर में तैनाती के दौरान ही वह साथी क्लर्क राकेश के साथ घोटाले में शामिल हुआ था। इसके बदले उसने 1.15 करोड़ रुपये लिए थे। इसमें से 85 लाख रुपये की उसने जमीन खरीद कर 15 लाख रुपये अपने चाचा की राजपाल एंड कंपनी के खाते में जमा करा दिए और 15 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर भेजा जेल
एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शामिल आरोपी क्लर्क राकेश, खजाना कार्यालय के चपरासी सतपाल व सहायक खजाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह रिटायर्ड वरिष्ठ ऑडिटर शमशेर सिंह की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी क्लर्क राकेश के पलवल की ओमेक्स सिटी में बने घर घोटाले के पैसों से खरीदी लाखों रुपये की कार को बरामद कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें