फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से तीसरी तक की कक्षाएं भी जल्द होंगी शुरू

विज्ञापन
पलवल के गांव नंगला भीकू में राजकीय स्कूल भवन के उदघाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षामं - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। प्रदेश के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत गांव नंगला भीकू में करीब 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय माध्यमिक विद्यालय के परिसर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले के गांव नंगला भीकू ने गांव में विकास कार्य कर नेशनल अवार्ड में 6 स्टार हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में स्कूल खोले गए हैं। बिल्कुल सरल तरीके से स्कूलों में शिक्षा प्रदान की जा रही है। अगर इसी प्रकार से कक्षाएं चलती रहीं तो शीघ्र ही पहली से तीसरी तक की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी दिलाने में पारदर्शिता, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तबादला नीति, मेरा गांव-जगमग गांव, मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के अंतर्गत सभी को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा एक मांग पत्र दिया गया, जिस पर शिक्षामंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक नयनपाल रावत और पलवल से विधायक दीपक मंगला का पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
हरियाणा राज्य वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षामंत्री को आश्वस्त कराया कि लड़कियों के कॉलेज की मांग को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, भाजपा पलवल के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला वन अधिकारी दीपक पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक विजय पाल, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें