फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्वदेशी दिवाली मेले में बच्चों की रौनक, खरीदारी से गूंजा कैंपस

Fri, 17 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
स्वदेशी दीवाली मेले का उद्घाटन करते श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिने
विज्ञापन
- एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों से बनाए दीप, सजावटी सामान और घरेलू व्यंजन से आकर्षित किए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित स्वदेशी दिवाली मेले में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक रहा। एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति रुचि के साथ-साथ उद्यमिता का भाव भी जागृत होगा।

मेले में विद्यार्थियों ने हाथों से बने दीप, दिवाली सजावट के सामान, स्वदेशी खिलौने और घरेलू चूल्हे पर बने हेल्दी व्यंजनों की बिक्री की। जगह-जगह पारंपरिक खेल और खाने-पीने के स्टॉल ने आगंतुकों का मन मोह लिया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र कुमार सौरोत ने बताया कि पूरा आयोजन विद्यार्थियों ने शिक्षकों की देखरेख में स्वयं किया। स्कूल के शिक्षकों सौम्या, निताशा, लवली और विकास ने विद्यार्थियों को प्रबंधन कौशल सिखाया। नवीन, मानव, नमन, भूमिका, करिश्मा, मिनाक्षी, यामिनी और महक ने मेले की जिम्मेदारी संभाली। करिश्मा ने बताया कि मेले में कूपन सिस्टम लागू किया गया, जबकि नवीन ने बताया कि पूरा आयोजन प्लास्टिक-मुक्त रहा। यामिनी ने बताया कि सभी उत्पाद पूरी तरह स्वदेशी थे। विद्यार्थियों ने अपने प्रयासों की सराहना करने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें