फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज : खूब चमकेगा सराफा और बरतन बाजार

Fri, 17 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को लुभाने ऑफर लेकर आए दुकानदार, पहले से बुकिंग करा रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिवाली की शुरुआत आज धनतेरस से हो गई। त्योहार से पहले दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर निकाले हैं। शनिवार को धनतेरस पड़ने के कारण कई लोग सोना, चांदी, बर्तन के लिए पहले से दुकानदारों से बातचीत कर चुके हैं। वहीं कुछ लोग हाथ के हाथ खरीदारी करेंगे। शहर के व्यापारियों ने भी त्योहारों से पहले ही दुकानों पर साफ-सफाई और सजावट कर ली है। शहर के मीनार गेट, सर्राफा बाजार और वाहन एजेंसियों में सुबह से ही ग्राहकों की हलचल रही। सोने और चांदी की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। ज्वैलर्स के अनुसार इस बार सोने के दाम पिछले दिवाली के मुकाबले लगभग दोगुने हो चुके हैं, जिससे आभूषणों की बिक्री पर असर पड़ा है। कई ग्राहकों ने प्रतीकात्मक तौर पर छोटे सिक्के या हल्के गहने ही खरीद रहे हैं। बर्तनों पर जीएसटी कम होने के चलते स्टील, पीतल, तांबे और चांदी के बर्तन, झाड़ू की खरीदारी में तेजी दिख रही है। परंपरा के अनुसार लोग इसकी खूब खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर वाहनों की खरीद में इसबार मंदी दिखेगी। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बाजारों का कारोबार करीब 20 से 25 प्रतिशत तक कम रह सकता है। ऑटोमोबाइल एजेंसियों के अनुसार इस बार दोपहिया और चार पहिया मिलाकर करीब 1500 से 2000 वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है, जबकि सामान्य वर्षों में यह आंकड़ा 3000 से अधिक रहता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी औसतन होने की उम्मीद जताई जा रही है। मंदी के असर को कम करने के लिए दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने हेतु आकर्षक ऑफर निकाले हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स पर 5 से 10 प्रतिशत की छूट, मोबाइल पर कवर और हेडफोन मुफ्त, जबकि वाहनों पर सोने का सिक्का जीतने जैसे स्कीम चल रही हैं। कई ज्वैलर्स ने मेकिंग चार्ज पर छूट और छोटे गिफ्ट आइटम देने जैसी पेशकश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें