हरियाणा के पलवल में नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस के खिलाफ कई हिंदू संगठन महिला थाना पर प्रदर्शन कर चुके हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी एएसआई अनीता के अनुसार एक 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी एक सहेली ने राहुल नामक लड़के से उसकी मुलाकात करवाई। राहुल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कही। राहुल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया
एक महीने तक भुपानी गांव में रखा, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद हथीन ले आया, जहां पांच माह तक दुष्कर्म किया। युवती के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर उसकी असलियत के बारे में पता चला।
उसका नाम राहुल नहीं बल्कि साजिद है और वह मुस्लिम समुदाय से है। आरोपी हथीन के बास मोहल्ले का रहने वाला है। रविवार को कई हिंदू संगठनों ने महिला थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया, जिससे बाद पुलिस ने रविवार शाम को मुकदमा दर्ज किया।