फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134वें दिन भी जारी रहा शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का नौकरी बहाली को लेकर क्रमिक अनशन सोमवार को 134वें दिन भी जारी रहा। अध्यापक संघ के जिला प्रधान वेदपाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन महासचिव गीतेश कुमार ने किया। वेदपाल ने कहा कि सरकार निर्दोष शारीरिक शिक्षकों के साथ नौकरी बहाली के आश्वासन के नाम पर छलावा कर रही है। शारीरिक शिक्षकों के लिए खेल एवं स्कूल विशेष सहायक पदनाम के लिए लिंक खोला गया है, जिसका मानदेय 24 हजार रुपये रखा गया है। पीटीआई ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में विरोध जताया है। सरकार से अपील की है कि नैतिकता के आधार पर शारीरिक शिक्षकों को सम्मान सहित नौकरी बहाल करे। इस मौके पर सुनील, जोगेंद्र, रामपाल, प्रेमचंद, रमेश, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें