फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म व हत्या में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पानीपत के समालखा में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में शनिवार को पलवल के सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। महर्षि दयानंद आगरा पर आयोजित कार्यक्रम में मानव सेवा समिति, करुणामयी सेवा समिति, गुरुद्वारा कमेटी, किरण सेवा परमार्थ ट्रस्ट, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, पंजाबी समाज, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, जोगी उत्थान संघर्ष समिति सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने कैंडल जलाकर बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि इतने जघन्य अपराध के बाद भी सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचा। इस विषय पर भी लोगों में रोष है। कैंडल मार्च पुराने सोहना मोड़ से आगरा चौक तक निकाला गया। रोष व्यक्त करते हुए स्काउटिंग के जिला सचिव रिशाल सिंह ने कहा की ऐसी घटना ‘बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ’ अभियान को कमजोर करती है। करुणामयी सेवा समिति से मनोज छाबड़ा ने कहा कि सरकार एक ओर तो बेटियों की सुरक्षा की बात करती है परंतु दूसरी ओर बेटियों पर बढ़ते अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस अवसर पर महेंद्र राणा, रेणु छाबड़ा, प्रह्लाद डागर, रतन राजपूत, राहुल उपाध्याय, राजकुमार रावत, रामबीर, सुंदर व प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें