फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रुपयों के लेन-देन में सगे भाई की गोली मारकर हत्या की वारदात को सीआईए पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि गत चार सितंबर को कैंप थाना पुलिस ने भाई सुरेंद्र की शिकायत पर आदर्श कॉलोनी निवासी लोकेश उर्फ लक्की के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। चार सितंबर को लोकेश उर्फ लक्की का शव हसनपुर थाना क्षेत्र से गुजर रही शेख साई (आगरा कैनाल) नहर से बरामद किया गया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि लोकेश को गोली लगी हुई है। इसके बाद मामले की जांच सीआईए पुलिस को सौंपी। जांच के दौरान मृतक लक्की के भाई सुरेंद्र उर्फ विक्की व हरेंद्र के बयान अलग-अलग पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र व हरेंद्र को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने जब सुरेंद्र व हरेंद्र से गहनता से पूछताछ की तो सुरेंद्र ने बताया कि भाई लोकेश के उस पर 25 हजार रुपये उधार थे। गत 31 अगस्त को लोकेश सख्ती से अपने रुपयों को मांगने लगा। सुरेंद्र ने रुपये देने से मना किया तो लोकेश ने उस पर पिस्तौल तान दिया। इसी दौरान सुरेंद्र ने पिस्तौल छीनकर लोकेश के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरा भाई हरेंद्र जो कि अंदर कमरे में पढ़ाई कर रहा था बाहर आया। हरेंद्र से सुरेंद्र ने कहा कि किसी को बताया तो तू भी इसके साथ फंसेगा। इसके बाद दोनों भाइयों ने लोकेश के शव को कार में रख छज्जूनगर नहर में फेंक दिया। लोकेश के शव को नहर में फेंकने के लिए ले जाते समय सुरेंद्र कार को चला रहा था और हरेंद्र स्कूटी से आगे-आगे चलकर रास्ता साफ होने की जानकारी दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सेंट्रो कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें