फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुडचढी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में डीजे बजाने पर हुआ विवाद, चली गोलियां
विज्ञापन

हथीन। गांव मढनाका में एक दुल्हे की घुड़चढ़ी पर डीजे बजाने पर गोलियां चल गईं। हालांकि इस मामले में किसी को भी गोली नहीं लगी है, लेकिन मारपीट के दौरान कई लोगों को चोटें आईं हैं। मामले में पुलिस चौकी मिंडकोला में धर्मवीर निवासी अतरचटा ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सतीश ने पहले फायरिंग की थी। जानकारी के अनुसार मढनाका गांव निवासी भजन के पुत्र की बारात आलदोंका गांव जा रही थी। बारात जाने से पूर्व घुडचढ़ी की रस्म हो रही थी। घुडचढी में डीजे बजाया जा रहा था। बताया जाता कि किसी ने डीजे को बंद करा दिया। जिस पर डीजे बंद कराने वाले से तू- तू , मैं - मैं हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक युवक ने दो हवाई फायर किए तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट व फायरिंग से घुड़चढ़ी में शामिल महिलाओं और रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। इस संदर्भ मिंडकोला पुलिस चौकी इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि अतरचटा निवासी धर्मवीर की शिकायत पर चार नामजद सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें