फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

243 क्विंटल लूटा हुआ गेहूं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
243 क्विंटल लूटा हुआ गेहूं बरामद
विज्ञापन

हथीन। सीआईए पुलिस ने लूटे हुए ट्रक में भरा 243 क्विंटल गेहूं बरामद कर लिया है। यह बरामदगी उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के झाझर के पास स्थित ईंट भट्ठा से हुई है। गेहूं ईंटों के बीच छिपाया हुआ था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गेहूं से भरा उक्त ट्रक 30 दिसंबर की रात हथीन उपमंडल के ग्राम मानपुर के पास से लूटा गया था। ट्रक में गेहूं भरकर चालक अजय लारेंस रोड दिल्ली जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने सेवली निवासी रोहतास एवं मंगल, जिला अलीगढ़ के टप्पल थाना के ग्राम शेरपुर निवासी सोनू एवं इनायतपुर उत्तरप्रदेश निवासी उत्तम एवं भाईपुरा बुलंदशहर निवासी इसुफ़ को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी शहीद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों से मिली जानकारी के बाद गेहूं बरामद किया गया है। एक आरोपी रोहतास से लूट में उपयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है। इसके अलावा लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी ट्रक बरामद नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने ट्रक को भाईपुरा बुलंदशहर निवासी इसुफ़ को बेच दिया था। जिसने ट्रक के अलग-अलग टुकड़े कर दिए। अभी तक ट्रक के रिम ही बरामद हुए हैं। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें