फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने पर चर्चा

विज्ञापन
होडल में बैठक करते किसान। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने पर चर्चा
विज्ञापन

होडल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चलाए गए जन जागृति अभियान के तहत गांव गढ़ी, भुलवाना, करमण व बेढ़ा पट्टी में किसान सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने पर चर्चा की गई। सभाओं की अध्यक्षता 52 पाल के मुखिया अरुण कुमार जेलदार ने की। बैठकों में मध्य प्रदेश अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुरेरिया, दरियाब सिंह, डिगम्बर सिंह, ब्रजभूषण सोरौत आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि नए कानूनों के लागू होने के बाद कंपनियां मनमाने तरीके से शर्तों को लागू करेंगी। किसानों की फसल खरीदते समय भी स्वयं भाव तय करेंगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून में जमाखोरी की छूट देकर पूंजीपतियों के लिए कालाबाजारी का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने अपील की कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले ट्रैक्टर मार्च में अधिक से अधिक किसान हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें