फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संप्रदायों के बीच हुए पथराव में 150 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुराना जीटी रोड पर ईदगाह की दीवार को लेकर दो संप्रदायों के बीच हुए पथराव में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 26 नामजद सहित करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस इंस्पेक्टर अनूप सिंह के अनुसार बारिश के कारण पुराना जीटी रोड स्थित ईदगाह कब्रिस्तान की दीवार गिर गई थी। रविवार को चिनाई के दौरान दीवार में गेट बना दिया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद संगठन से जुडे़ं लोगों ने मंदिर के सामने गेट बनाने की बात कहते हुए चिनाई का काम रुकवा दिया। आरोप था कि दीवार में जहां गेट बनाया जा रहा है उसके सामने मंदिर है। मंदिर के सामने कब्रिस्तान का गेट बनाना ठीक नहीं है। मेव समुदाय के लोगों ने चिनाई का काम नहीं रोका और विरोध शुरू हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में 10 से ज्यादा लोग चोटिल हुए।
मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से भाटिया कॉलोनी निवासी भारत की शिकायत पर कल्लन, शाकिर, शबीर, कुरू, महबूब, नजीम, रासीद, अलीम, तोफीक, अकरम, अकरम, तैय्यूब, अमन, अमजद व 40-50 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से संजय कॉलोनी निवासी इमरान की शिकायत पर भगवत स्वरूप सिंगला, निर्मला, विकास ठाकुर, सतीश ठाकुर, भारत ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, गगन जाट, राहुल, सोनू ठाकुर, सुरेंद्र अधिवक्ता, अरविंद, आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों के साथ करीब 100 व्यक्ति आए और पथराव किया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। तनाव को देखते हुए ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें