फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1320 लीटर मिट्टी का तेल पकड़ा

Thu, 30 Jun 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
केराोसीन ड्रम पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य व आपूर्ति विभाग ने कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 1320 लीटर मिट्टी के तेल सहित एक व्यक्ति को दबोचा है। मामले में कैंप थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मिट्टी के तेल को पलवल से दिल्ली बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि तेल डिपो होल्डरों का है या नहीं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खाद्य व आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर महेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी वाहन जिसका नंबर (डीएल-1एलआर-3390) है, में अवैध रुप से मिट्टी के तेल को दिल्ली में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचनादाता ने बताया कि यह तेल पलवल शहर के गरीब वर्ग में बांटा जाना था, जिसे डिपो होल्डरों ने बेचा है।

सूचना पर वाहन को एनएच-2 पर रसूलपुर चौक के समीप काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसमें से मिट्टी के तेल से भरे छह ड्रमों को भी बरामद किया गया। इनमें 1320 लीटर मिट्टी का तेल भरा हुआ था। इसमें नेहरू मार्केट दिल्ली निवासी चालक अशोक कुमार पुत्र इंद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलने पर कैंप थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक व मिट्टी के तेल के ड्रमों को कब्जे में ले लिया। एसएचओ रविंद्र के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें