फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रसायन विज्ञान तथा एकाउंटेंसी के पेपर में नकल करते 12 छात्र पकड़े, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की रसायन तथा एकाउंटेंसी के पेपर में 12 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्ता टीमों ने पकड़े गए सभी छात्रों के केस बना दिए। बोर्ड तथा जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुुई। नकल फेंकने वालों का भी परीक्षा केंद्रों पर तांता लगा रहा। पेपर शुरू होते ही नकल फेंकने वाले दीवारों तथा छतों पर चढ़कर नकल फेंकने में जुट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में नकल सर्वाधिक हुई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सोमवार को तीन पेपर थे। जिनमें रसायन विज्ञान, एकाउंटेंसी तथा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर के पेपर शामिल थे। बताया गया कि सर्वाधिक नकल रसायन विज्ञान तथा एकाउंटेंसी के पेपर में हुई। जिले में 48 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर 300 के करीब परीक्षार्थी पेपर दे रहे थेे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी कम थे। परीक्षार्थियों को पेपर शुरू होने से एक घंटा पहले ही केंद्रों में प्रवेश करा दिया। पेपर देने आए परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई, लेकिन उसके बावजूद पेपर में जमकर नकल हुई।
विज्ञापन

-
निजी स्कूलों के शिक्षक भी नकल बनाते नजर आए
परीक्षा केंद्रों के बाहर स्कूलों के बच्चे गाइडों व किताबों में से नकल बनाते नजर आए। कुछ निजी स्कूलों के शिक्षक भी गाड़ियों में तथा परीक्षा केंद्रों के पीछे बैठकर नकल बनाते नजर आए। वे नकल बनाते तथा युवा उस नकल की पर्ची को लेकर दीवारों तथा छतों पर चढ़कर परीक्षा हाल में विद्यार्थियों को नकल की पर्चियां पहुंचाते रहे। पुलिस कर्मी डंडा लेकर नकल फेंकने वालों को भगाने में लगे रहे। पुलिस कर्मी इधर जाते तो नकल फेंकने वाले उधर से नकल फेंकने पहुंच जाते और उधर जाते तो दूसरी तरफ नकल फेंकने लग जाते। पेपर खत्म होने तक पुलिस व नकल फेंकने वालों के बीच इसी तरह से चूहा-बिल्ली का खेल चलता रहा।

उड़नदस्ता टीम की जानकारी के लिए भी तैनात थे युवा
वहीं परीक्षा केंद्रों के सामने युुवा उड़नदस्ता टीम की जानकारी देने के लिए तैनात थे। जैसे ही उड़नदस्ता टीम पहुंचती तो वे युवा पीछे से दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकने वालों को उड़नदस्ता की जानकारी दे देते। इससे नकल फेंकने वाले दुबक जाते और अंदर हाल में भी पेपर दे रहे बच्चों को आगाह कर देते।
विज्ञापन

-
बोर्ड की तरफ से अधीक्षक नियुक्त जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 48 केंद्रों पर पेपर चल रहा है। सोमवार को रसायन तथा एकाउंटेंसी के पेपर में नकल करते हुए 12 छात्रों को पकड़ा है। उनके केस बना दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड के अलावा प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा उड़नदस्तों का गठन किया हुआ है। जो पेपर के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें