फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, करनाल और रेवाड़ी के एसपी समेत 21 डीएसपी के तबादले

Fri, 15 Mar 2024 04:34 PM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में लगातार समीकरण बन रहे हैं और बिगड़ रहे हैं। इस बीच हरियाणा में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसके लिए आधिकारिक आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले गृह विभाग ने हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन और रेवाड़ी के एसपी दीपक सहारण को एक-दूसरे के स्थान पर बदला है। इनके अलावा, आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन को एसीपी पंचकूला लगाया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, सरकार ने 21 एचपीएस (डीएसपी) अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। इनमें रामकुमार को शाहाबाद, अनिल कुमार पिहोवा, गुरमैल सिंह करनाल, ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र, राजेंद्र सिंह झज्जर, जीत सिंह एसीपी सोनीपत, आर्यन चौधरी को भिवानी, मनोज कुमार घरौंडा, रणधीर सिंह नारायणगढ़, जोगेंद्र शर्मा एसीपी कालका, आशीष चौधरी एसीपी सोनीपत, अजायब सिंह नूंह, संजीव कुमार सिरसा, रजनीश कुमार रोहतक, रजत गुलिया एसीपी पंचकूला और सुभाष चंद्र को डीएसपी चरखी दादरी लगाया है।

इनके साथ ही मुख्यमंत्री के टूर एडीसी के तौर पर कार्यरत एचपीएस हितेश यादव को सीआई मुख्यालय में एसपी, अतिरिक्त पुलिस ईआरएसएस हरियाणा में कार्यरत एचपीएस नुपुर बिश्नोई को एसपी ईआरएसएस हरियाणा, डीएसपी सिवानी जयभगवान को डीएसपी डबवाली और डीएसपी भिवानी दीपक कुमार को डीएसपी सीआईडी में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें