हरियाणा के गांव मेई मोड़ के पास वीरवार देर शाम हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा निवासी मजदूर राजेंद्र सिंह वीरवार देर शाम गांव मेई स्थित विश्वकर्मा ईंट भट्ठे से पैदल अपने गांव आ रहा था।
मेई मोड़ के पास नारनौल से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर राजेंद्र को नारनौल के सिविल अस्पताल में पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजेंद्र मजदूरी करता था।