हरियाणा के शहरों में रात का तापमान भी 25.5 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नारनौल में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। अगले चार दिन रात के वक्त भी तापमान ज्यादा रहेगा। अंबाला में 10 साल व करनाल में 8 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मीभीषण गर्मी ने रिकॉर्ड भी तोड़ने शुरू कर दिए हैं। अंबाला में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे अंबाला में 2013 में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।इसके बाद से मई में तापमान 44.5 से नीचे ही रहा। वहीं, करनाल में पारा 44.2 रहा जबकि 2015 में सबसे अधिक 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
शिक्षा विभाग ने इस बार चार दिन पहले ही स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टियां घोषित की हैं। हालांकि पांचवीं तक के स्कूलों में एक सप्ताह पहले ही अवकाशा घोषित कर दिया गया था। सभी स्कूलों को हिदायत दी गई है कि सोमवार को ही ग्रीष्मकालीन होमवर्क देना सुनिश्चित किया जाए। अब स्कूल पहली जुलाई को खुलेंगे। हालांकि, जिला उपायुक्तों की तरफ से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ ने पहले ही 30 जून तक अवकाश की घोषणा कर दी थी।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड में हाइपोथर्मिया रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। आईवी फ्लूड और ओआरएस की कमी नहीं होने के भी निर्देश दिए गए है। इन सबके लिए विभाग ने बजट भी जारी किया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरएस पुनिया ने हाइपोथर्मिया रूम को एसी लगाकर ठंडा किया जाता है और मरीज को इसी रूम में रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि लू की चपेट के मामले जरूर सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश में लू से किसी की मौत फिलहाल नहीं हुई है। पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी में लगे कुछ पुलिस कर्मी जरूर अस्पताल में आए, लेकिन इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हीटवेव का असर सुबह 10 से 4 बजे और ज्यादातर 11 से 3 बजे तक होता है, इसलिए लोगों को जरूरी काम पर ही निकलना चाहिए। विभाग ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग के लिए एक उप निदेशक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई हैॅ। वह रोजाना पूरे हरियाणा के सीएमओ से रिपोर्ट लेते हैं।
किसानों के समक्ष कपास व सब्जियों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते तापमान और दिनभर चलने वाली गर्म हवा के कारण फसल और सब्जियों की पत्तियां झुलसने लगती हैं। पशुओं का हरा चारा, ज्वार, बाजर व मक्खन घास भी मुरझाने लगी हैं।