फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचर्चा घर में तोड़फोड़ पर गुस्सा

Wed, 02 Oct 2013 09:59 PM IST
ऐलनाबाद/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा के एलेनाबाद के गांव पोहड़का में डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से बनाए जा रहे नामचर्चा घर के बोर्ड पर अश्लील शब्द लिखने और वहां लगाए पौधों को उखाड़ फेंकने पर डेरा प्रेमियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन



डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से गांव पोहड़का के ऐलनाबाद-सिरसा मार्ग पर स्थानीय अनुयायियों के लिए नामचर्चा घर निर्माणाधीन है।

इसके निर्माण को लेकर डेरा प्रेमियों की ओर से मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने के अलावा सड़क के साथ-साथ पौधे भी लगाए गए हैं।

इनकी सुरक्षा को लेकर चारों ओर लोहे की जाली (ट्री गार्ड) लगाई गई है। मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने वहां बैठकर शराब पीने के बाद दर्जनों पौधों को उखाड़ कर सड़क पर फेंक दिया।

इतना ही नहीं, नामचर्चा घर के लगाए गए लोहे के बोर्ड पर अश्लील शब्द लिख दिए। पोहड़का के अनुयायियों ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा और ऐलनाबाद ब्लॉक की कमेटी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद सैकड़ों डेरा प्रेमी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ऐलनाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल से खाली शराब की बोतल, पांच गिलास और खाली लिफाफे मिले हैं।

थाना प्रभारी छबीलदास ने बताया कि पुलिस ने ब्लॉक कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मलूक सिंह, प्यारेलाल, कुलदीप व जयपाल आदि की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने को लेकर आईपीसी की धारा 292 व 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें