फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून: 15 जिलों में हल्की बारिश, अगले 2-3 दिन उमस भरी गर्मी से राहत के आसार कम

Sun, 26 Jul 2026 10:51 AM IST
Naveen अमर उजाला, हिसार

सार

हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश, जबकि अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मानसून सुस्त रहने के कारण उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में केवल हल्की से मध्यम या बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्से सूखे रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।  

विज्ञापन


मौसम का हाल
अगले 2-3 दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश, जबकि अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मानसून सुस्त रहने के कारण उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

क्यों कमजोर हुआ मानसून
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मानसून को सक्रिय करने वाला मुख्य सिस्टम फिलहाल राजस्थान पर केंद्रित है कहा कि मानसून ट्रफ इस समय जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे वहां भारी बारिश हो रही है, जबकि हरियाणा में मानसूनी हवाएं सुस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें