फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओरल डायरिया’ के मरीज हैं मोदी : कुलदीप

Fri, 04 Oct 2013 12:00 AM IST
हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी ‘ओरल डायरिया’ के मरीज हैं। मोदी बनावटी भाषणों से जनता को गुमराह करना चाहते हैं। यह बातें हरियाणा विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कही।
विज्ञापन


वे शाहाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच विकास पर केंद्रित है और उन्होंने प्रदेश राजनीति के मायने बदल दिए हैं।

उन्हाेंने लोगों से कहा कि शब्दाें के जादूगरों से बचो और वास्तविक राजनीति को समझो। शर्मा ने कहा कि जनता सब जानती है।

जिन्हाेंने हरियाणा को लूटा है वहीं आज ईमानदारी की बात करते हैं। कुलदीप ने कहा कि राजनीति कोई धंधा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। शर्मा ने शाहाबाद में कुशल नेतृत्व के लिए विधायक अनिल धंतौड़ी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धंतौड़ी सशक्त ढंग से विधानसभा में इस क्षेत्र की जनता की आवाज उठाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के बूते ही प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का आयोजन खानचंद मंडी में कक्कड़ परिवार की ओर से किया गया।

 इस अवसर पर नपा प्रधान सुदर्शन कक्कड़, प्रदीप कक्कड़, कुलदीप कक्कड़, हरदीप कक्कड़, हरीश, नीरज कक्कड़, रमन कोहली, दीपक कक्कड़, संतबीर सिंह, डा. आरएस घुम्मन, राजकुमार गर्ग, मनजीत मोहनपुर, अंकुश, पंकुश सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें