फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने के आरोप में ससुर-सास गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2013 11:51 PM IST
हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने महिला के ससुर और सास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 सितंबर को मीनाक्षी पुत्री रमेश कुमार वासी सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र ने थाना सदर पिपली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी सचिन कुमार वासी आजाद नगर कुरुक्षेत्र के साथ 18 नवंबर 2011 में हुई थी।

शादी के बाद उसके पति सचिन कुमार, पिता राम लाल और माता पुष्पा देवी ने उससे दहेज की मांग की। महिला ने शिकायत में यह भी बताया था कि उसका पति मारपीट करते समय उसी विडियो भी बनाता है। इसके अलावा उसका पति मारपीट की विडियो दिखाकर उस पर दहेज का दबाव भी बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर पिपली से उप निरीक्षक जयनाराण की पुलिस टीम ने आरोप में राम लाल और पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में आरोपी पति को पुलिस पहले ही 27 सितंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें