फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी CRPF सब इंस्पेक्टर ने की शादी: प्रेमिका ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेरा किया शारीरिक शोषण

Wed, 29 Apr 2026 11:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी तोशाम (भिवानी)।

सार

सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पिता ने आरोप लगाया कि युवती उन पर दबाव बनाकर पैसे वसूलना चाहती है और इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
woman and man, woman man, woman man crime demo, crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाने और शादी रुकवाने के प्रयासों के बावजूद सीआरपीएफ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर की बुधवार को शादी संपन्न हो गई। युवती ने तोशाम पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन ठोस साक्ष्यों के अभाव में पुलिस शादी रुकवाने में हस्तक्षेप नहीं कर सकी। तोशाम में बुधवार को दिनभर सीआरपीएफ जवान के घर शादी समारोह चलता रहा और शाम वह तोशाम क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


वहीं, युवती की शिकायत पर तोशाम थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि भिवानी जिला निवासी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। मंगलवार को युवती तोशाम थाना पहुंची थी और शादी रुकवाने की मांग की थी इसके बावजूद बुधवार को विवाह प्रक्रिया पूरी कर ली गई। दूसरी ओर, सब इंस्पेक्टर के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा विधिवत शादी कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती केवल पैसे ऐंठने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने युवती के खिलाफ भी तोशाम थाने में शिकायत दी है। वहीं युवती का कहना है कि उसके पास आरोपी युवक की व्हाट्सएप चैट, फोटो और वीडियो मौजूद हैं जिन्हें वह सार्वजनिक करेगी। युवती ने क्षेत्र के एक राजनेता पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

सब इंस्पेक्टर के पिता का आरोप- लड़की के पीछे ठग गिरोह है
सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पिता ने आरोप लगाया कि युवती उन पर दबाव बनाकर पैसे वसूलना चाहती है और इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। उनका कहना है कि युवती के पास कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं है और वह पिछले दस दिनों से परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि युवती के आरोपों में सच्चाई होती तो पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज करती।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
भिवानी उपायुक्त को दी शिकायत में युवती ने बताया कि फरवरी 2025 में उसका तलाक हो चुका है। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया। बाद में दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा हुए और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती के अनुसार 14 दिसंबर 2022 को आरोपी ने उसे फोन कर शादी का प्रस्ताव दिया तथा मिलने से इन्कार करने पर आत्महत्या की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वह आरोपी से होटलों और अन्य स्थानों पर मिलती रही जहां आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार को नुकसान पहुंचाने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि आरोपी के भरोसे में आकर उसने फरवरी 2025 में अपने पति से तलाक लिया। युवती के अनुसार 20 सितंबर 2025 से 11 अक्तूबर 2025 तक आरोपी ने उसे जीरकपुर बुलाया जहां वह करीब 21 दिन उसके साथ रहा और बार-बार शादी का आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है। एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी जाएगी। मामला पंजाब के मोहाली से जुड़ा है। महिला ने वहां के एसपी को भी शिकायत दी हुई है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें