अक्सर फिल्मों में यह खौफनाक तरीका देखने को मिला कि बदला लेने के लिए किसी व्यक्ति के करीबी को नुकसान पहुंचाया जाता है। लेकिन हरियाणा के गुड़गांव में एक घटना सामने आई है, जहां हकीकत में पिता से बदला लेने के लिए उसकी 12 साल की मासूम बेटी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई।
घर के मालिक को लड़की बिना कपड़ों के पूल में मिली थी। लड़की को बचाने के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई ने बताया कि यह मामला बदला लेने का है। उसने बताया, 'असम के ही हमारे पड़ोसी ने हमसे 30 हजार रुपए उधार लिए थे।' उन्हीं पैसों को जब लौटाने के लिए कहा गया, तो आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी। आरोप है कि पहले लड़की से बलात्कार का प्रयास किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई।
लड़की और उसके पिता असम के रहने वाले हैं, जो गुड़गांव के फरुक्खनगर में रह रहे थे। आरोपी से पैसे लौटाने को लेकर कुछ विवाद हुआ। इल्जाम है कि बाद में आरोपी को लड़की घर के आसपास अकेली दिखी, तो उसने पत्थर मारकर उसे फेंक दिया।