हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब भी कोई शहर बसता है, तो उसकी नालियों और सड़कों की प्लानिंग उसी समय होनी चाहिए। विज ने गुरुग्राम में अंधाधुंध निर्माण कार्यों को भी जलभराव का प्रमुख कारण बताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब गुरुग्राम शहर बसा था, तब राज्य में विपक्ष की सरकार थी और उस समय नालियों और सड़कों की समुचित प्लानिंग नहीं की गई। विज ने कहा कि जब भी कोई शहर बसता है, तो उसकी नालियों और सड़कों की प्लानिंग उसी समय होनी चाहिए। बसे हुए शहर में नालियां खोदना संभव नहीं होता। उस समय प्लानिंग न करने के कारण आज पानी निकासी के रास्ते नहीं हैं।
मंत्री ने गुरुग्राम में अंधाधुंध निर्माण कार्यों को भी जलभराव का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि शहर को बसाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई, जिसका परिणाम आज शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।