फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में मिले कीड़े

Tue, 15 Oct 2013 09:14 PM IST
उचाना/जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया विभाग और सामाजिक संगठन ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान हरियाणा के जिला जींद के उचाना कलां के राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल में छात्रों को परोसे जाने से पहले मिड-डे मील में कीड़े पाया।
विज्ञापन


विभाग ने मिड-डे मील में कीडे़ मिलने के संबंध में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया।

सरकार के खुफिया विभाग के अधिकारी ने उचाना विकास मंच के पदाधिकारियों के साथ उचाना के सरकारी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया।

विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि छात्रों को परोसे जा रहे मिड-डे मील में कीडे़ मिल रहे हैं। खुफिया विभाग के अधिकारी ने और संगठन के पदाधिकारियों ने स्कूल के उस स्टोर की तलाशी ली, जहां पर गेहूं और चावल रखे थे।

स्कूल प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि प्राइमरी मिड-डे मील इंचार्ज जेबीटी शिक्षिका सुशीला पिछले कई दिनों से छुट्टी पर चल रही हैं।

इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत करवा दिया जाएगा। उधर, उचाना विकास मंच के प्रधान राजेश श्योकंद ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को पहले इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि उचाना कलां गांव में प्राइमरी कन्या स्कूल के मिड-डे मील में इस्तेमाल गेहूं, चावल में कीड़े मिलने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जांच में दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मिड-डे मील की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें