फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली कर रहे चार हवलदार निलंबित

Tue, 15 Oct 2013 09:13 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने गांव गद्दी खेड़ी मोड़ के पास से वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे चार हवलदारों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। आईजी ने कहा कि इस तरह के मामले में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



रेंज के पुलिस प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि झज्जर में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम नाकेबंदी और गश्त की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी गांव गद्दी खेडी मोड़ के पास वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि सदर थाने में तैनात हवलदार जसबीर, अमित, मनोज और रुस्तम थाना प्रभारी की गाड़ी लेकर आए हुए थे और बेवजह वाहन चालकों से पैसे वसूल रहे थे।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक ने देर रात ही इस बारे में पुलिस महानिरीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईजी ने पुलिस अधीक्षक से बात की और चारों को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं। आईजी अनिल राव ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही व भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें