फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी से निकलने के लिए अपनाया मौत का रास्ता

Tue, 15 Oct 2013 09:27 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव फूलां में एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव फूलां निवासी महादेव (38) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।  इसी परेशानी के चलते महादेव ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली।

आग लगने पर महादेव ने बचाव में चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी तरह कपड़ में लगी आग को बुझाया। उसे रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें