हरियाणा में शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक आदमी की तेजधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शव होटल तीज के पास दुकानों के लिए खाली जगह पर मिला है। यहां शव को घसीटकर रखा गया है।
मृतक के गले और पेट पर तेजधार हथियार के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और शहर थाना प्रभारी ने मौके का मुआयना भी किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं।
शहर थाना प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि शव पर तेजधार हथियार के निशान हैं जिससे हत्या की पुष्टि हो रही है। उनका कहना है कि मौके पर शव को घसीटा गया है। जिससे लगता है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।