फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

Fri, 18 Oct 2013 08:49 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भीमां में घरेलू कलह के चलते जगदीश उर्फ लीला ने दो सगे चाचाओं के सहयोग से पत्नी जसविंदर कौर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मां को बचाने के प्रयास में उसकी बेटी भी घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार थाना रोड़ी क्षेत्र के गांव भीमां निवासी जगदीश उर्फ लीला की शादी 18 साल पहले पंजाब के गांव नंगला निवासी पोला सिंह की बेटी जसविंदर कौर के साथ हुई थी। लीला शराब पीने का आदी था जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। साथ ही लीला जसविंदर के चरित्र पर संदेह भी करता था। इसी कारण आए दिन पति-पत्नी में कलह रहने लगी। लीला के दो बेटी और एक बेटा है।

दोनों के बीच विवाद को लेकर कई बार पंचायत हुई। चार माह पहले भी जसविंदर कौर मायके चली गई थी लेकिन समझौते के तहत डेढ़ माह पहले ही गांव आई थी। लीला अपनी पत्नी से अलग रहने लगा था। वीरवार शाम को लीला की जसविंदर से कहासुनी हुई। बाद में लीला घर से चला गया। देर रात बाद में वह अपने चाचा सुंदर और महेंद्र पुत्र सूरत सिंह के साथ घर पहुंचा। तीनों ने मिलकर जसविंदर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन


लीला की बड़ी बेटी नवजोत ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसे भी चोट आई। हमले से घायल जसविंदर की मौके पर मौत हो गई। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रोड़ी थाना प्रभारी जगदीश राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा पुलिस दल-बल सहित मौके पर पहुंचे।

आंगन में चूल्हे के पास जसविंदर कौर का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतका की बेटी नवजोत कौर की शिकायत पर उसके पिता जगदीश, महेंद्र और सुंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें