फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़, छह छात्र निलंबित

Mon, 16 Sep 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के घरौंडा में राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में छात्रों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


परिजनोें ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन इस मामले को हलके में ले रहा है। जबकि छात्राएं पहले ही प्राचार्य को लिखित शिकायत कर चुकी हैं।

यह मामला बढ़ते देख प्राचार्य ने तत्काल छह छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया।

वहीं, इस मामले में महिला हेल्प लाइन पर की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घरौंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ये मामला अब पुलिस के पास जांच के लिए दिया गया है।

प्राचार्य ने छात्राओं की ओर से दी गई शिकायत भी पुलिस को सौंप दी है।

शिकायतकर्ता छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के लड़कों की अभद्र टिप्पणियों और हरकतों के कारण पढ़ाई करना बहुत ही मुश्किल हो गया है।

लड़के कक्षाओं में लड़कियों पर ऐसी फब्तियां कसते हैं कि उनको कहना भी मुश्किल है। ऐसा पिछले काफी समय से चलता आ रहा है। बदनामी के डर से वह किसी को भी अपनी बात नहीं कह पा रही थी।

प्रिंसिपल को दी थी शिकायत

छात्राओं का आरोप है कि इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल को भी बताया था, लेकिन लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

जब बात हद से आगे बढ़ गई, तो छात्राओं ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। यह जानते ही लड़कियों के परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कॉलेज में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि वह अपनी बच्चियों को कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं। लेकिन लड़कों की हरकतों के कारण वे परेशान हैं। उनकी लड़कियों ने उनको लड़कों के बारे में बताया है।
विज्ञापन


इस प्रकार के मामले पिछले करीब दो तीन महीनों से हो रहे है। उनकी लड़कियां बदनामी के डर से चुप रहीं।

उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छात्राओं ने मामले की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1091 पर की गई, तो तुरंत घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

छह युवकों को निलंबित किया
उधर, परिजनों के दबाव और मामले को बढ़ता देख कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एसके गुप्ता ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़कों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है।

उन्होंने छात्राओं की प्रिंसिपल को सौंपी गई लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से कॉलेज के बाहर पुलिस पीसीआर तैनात करने की मांग की है।

शिकायत मिली है, जांच करेंगे
पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कि राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले की शिकायत उन्हें मिली है।

मामले की जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में सुबह और छुट्टी के समय पीसीआर को तैनात किया जाएगा, ताकि ऐसा कोई ओर मामला सामने न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें