पुलिस महकमे में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आईपीएस अधिकारी नवदीप विर्क और कला रामचंद्रन को प्रमोट करके डीजी रैंक प्रदान किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत जहां एक तरफ 15 एचपीएस (HPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं दूसरी तरफ दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का कद बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
15 HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी आधिकारिक आदेशों के तहत, राज्य में 15 एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला किया गया है और उन्हें नई जगहों पर नियुक्तियां दी गई हैं।
नवदीप विर्क और कला रामचंद्रन का प्रमोशन
पुलिस महकमे में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आईपीएस अधिकारी नवदीप विर्क और कला रामचंद्रन को प्रमोट करके डीजी रैंक प्रदान किया गया है।