फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नांगल दर्गू में पुलिस ने युवक को दो अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कालवा निवासी संजय उर्फ पहलवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कालवा निवासी संजय अवैध हथियार के साथ नांगल दर्गू बस अड्डा के पास खड़ा है। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम संजय उर्फ पहलवान बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक जेब से अवैध देशी कट्टा मिला। वहीं दूसरी जेब की तलाशी ली तो युवक के जेब से देशी पिस्टल मिला। पुलिस ने दोनों का लाइसेंस व परमिट मांगा तो युवक नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों हथियारों को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें