फोटो संख्या:67- नशीले पदार्थ के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने संदीप निवासी नांगल हरनाथ, हाल निवासी रतन कॉम्प्लेक्स को 14.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी और अपराधों की रोकथाम के लिए निगरानी रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदीप रतन कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में हेरोइन रखकर उसकी खरीद-फरोख्त करता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर एक व्यक्ति मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने फ्लैट की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एसी की जाली से एक मोमी पॉलीथिन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पॉलीथिन खोलने पर उसमें हेरोइन (चिट्टा) मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन सहित नशीले पदार्थ का कुल वजन 14.97 ग्राम पाया गया।