फोटो 26अवैध नशीला पदार्थ के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। हरियाणा एनसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने नारनौल में देवीलाल कांप्लेक्स नजदीक सिविल हास्पिटल के पास से मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार टीम के साथ सिविल हास्पिटल नारनौल के पास मौजूद था। सूचना पर पुलिस टीम ने देवीलाल कांप्लेक्स पर हेरोइन सहित काबू किया। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। आरोपी नलापुर भाटवाड़ा का रहने वाला है। आरोपी के पास से 7.49 ग्राम अवैध हेरोइन प्राप्त हुआ। संवाद